आरोग्य सेतु: कोरोना वायरस ट्रैकिंग ऐप





कोरोना वायरस से इस समय दुनियाभर के लोग परेशान हैं। इस पर काबू पाने के लिए भारत में पू्र्ण रूप से लॉकडाउन कर दिया गया है। इससे संबंधित कई हेल्पलाइन और वेबसाइट्स भी पेश की गई है जो आपको इस वायरस के बारे में जानकारी देंगी। COVID-19 को ट्रैक करने के लिए भी अलग-अलग ऐप विकसित किए जा रहे हैं। हाल ही में केंद्र सरकार ने कोरोना कवच नाम से एक ऐप लॉन्च किया था जिसे लेकर दावा किया जा रहा है कि यह ऐप कोरोना से बचाने में मदद करता है। इसी तरह बुधवार को एक और सरकारी ऐप Aarogya Setu लॉन्च किया गया। आरोग्य सेतु भी कोरोना कवच की तरह ही कोरोना ट्रैकर ऐप है। सरकारी ऐप आरोग्य सेतु यूजर को तब अलर्ट करता है जबकि वह कोरोना वायरस से संक्रमित किसी व्यक्ति के संपर्क में आता है। यह ऐप यूजर के फोन का ब्लूटूथ, लोकेशन और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल कर यह ट्रैक करता है कि वह किसी COVID-19 पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आया है। इस ऐप को गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। गूगल प्ले स्टोर पर ऐप के बारे में बताया गया है कि इस ऐप का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य विभाग की पहल को आगे बढ़ाना है। इसके जरिए लोगों को COVID-19 से संबंधित जोखिमों, बेस्ट प्रैक्टीसिज और सलाह के संबंध में सूचना देना है। 

Aarogya Setu ऐप के बारे में: 
इस ऐप को iOS और एंड्रॉइड प्लेटफॉर्म पर 11 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। इसमें COVID-19 हेल्पसेंटर्स और सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट भी उपलब्ध कराया गया है। COVID-19 के बारे में ज्यादा जानकारी, इसके लिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं समेत COVID-19 के सेफ्टी मानकों की जानकारी भी दी गई है। इस ऐप को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत NIC (नैशनल इन्फर्मेटिक सेंटर) के दिशा-निर्देश में बनाया गया है। बता दें कि प्ले स्टोर पर बहुत से फर्जी ऐप्स भी मौजूद हैं, इसलिए ध्यान से सही ऐप को ही डाउनलोड करें। ऐप को NIC ने पब्लिश किया है और डिवेलपर के नाम के तौर पर ऐंड्रॉयड में NIC eGov Mobile Apps और आईफोन्स में NIC दिखाएगा। इसलिए सही ऐप डाउनलोड करें और सावधानी बरतें।

इस्तेमाल करने का तरीका -

  1. आपको गूगल प्ले स्टोर पर जाकर Aarogya Setu ऐप को डाउनलोड करना होगा। इसके बाद ऐप को ओपन करें। इसके बाद आपको अपनी भाषा को सेलेक्ट करना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने ऐप परमीशन्स का पेज ओपन होगा। इसमें आपको नीचे दिए गए I Agree पर टैप करना होगा। इसके बाद जो पेज ओपन होगा उसमें आपको Register Now पर टैप करना होगा।
  3. इसके बाद आपको कुछ स्क्रॉल्स दिखाए जाएंगे। इसे Skip कर दें। इसके बाद आपसे लोकेशन का एक्सेस मांगा जाएगा इसे Agree करें।
  4. इसके बाद आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा। फिर आपके पास OTP आएगा। इस एंटर कर दें। इसके बाद आपसे आपकी निजी जानकारी मांगी जाएंगी। इन्हें भर कर सबमिट पर टैप कर दें।
  5. अब जो पेज ओपन होगा उसमें आपका रिस्क लेवल दिखाया जाएगा। साथ ही नीचे की तरफ COVID-19 हेल्पसेंटर्स और सेल्फ-असेसमेंट टेस्ट भी उपलब्ध कराया गया है।

यह ऐप भारत सरकार की आधिकारिक ऐप है। 

डाउनलोड करें-

https://play.google.com/store/apps/details?id=nic.goi.aarogyasetu

Related Posts

Post a Comment

Subscribe Our Newsletter