![]() |
| Corona Kavach Logo |
ऐप की मदद से यूजर्स के स्मार्टफोन डेटा को उनकी लोकेशन की मदद से ट्रैक किया जाएगा। अगर यूजर किसी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आया है या आसपास रहा है तो उसे अलर्ट कर दिया जाएगा। ऑफिशल डिस्क्रिप्शन में लिखा गया है कि ऐप का मकसद यूजर्स को नोवल कोरोना वायरस के बारे में जानकारी देना और डेटा जुटाना है।
प्ले स्टोर से करें डाउनलोड
गूगल प्ले स्टोर से इस ऐप को डाउनलोड किया जा सकता है। यह 4.5 MB का है। इसे MeitY, Government Of India द्वारा निर्मित किया गया है, और यह हर एक घंटे बाद यूजर्स की लोकेशन ट्रैक कर चेक करता है कि कहीं उसपर कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा तो नहीं। इसमें छह सवालों वाला एक फॉर्म ऑप्शंस में जाकर आपको भरना होगा। इसमें कोरोना के संभावित लक्षणों से जुड़े कुछ सवाल पूछे गए हैं, जैसे- आपको सांस लेने में दिक्कत तो नहीं, या फिर आप विदेश से तो नहीं लौटकर आए हैं।
कलर से दिखेगा स्टेटस
लोकेशन और बाकी डीटेल्स के आधार पर ऐप पर सबसे ऊपर एक कलर दिखाई देगा। ग्रीन कलर का मतलब है कि सब ठीक है, ऑरेंज कलर का मतलब है कि आपको डॉक्टर के पास जाने की जरूरत है, यलो कलर क्वारंटीन होने का संकेत देता है, वहीं रेड कलर का मतलब है कि आप इन्फेक्टेड हैं। घर से बाहर जाते वक्त आप बीच में दिख रहे कवच आइकन पर टैप कर इसे ऐक्टिवेट कर सकते हैं, जो आपके मूवमेंट को एक घंटे ट्रैक करेगा।
ऐसे यूज कर सकते हैं ऐप
आपके संपर्क में आने वाले दूसरे यूजर ने अगर ऐप पर खुद को क्वारंटीन या इन्फेक्टेड मार्क किया है तो ऐप आपको अलर्ट देगा। इसके लिए सभी यूजर्स के डिवाइस में यह ऐप इंस्टॉल होना जरूरी है और जीपीएस की मदद से लोकेशन ट्रैक करने के चलते इसकी ट्रैकिंग बिल्कुल सटीक हो, ऐसा नहीं है।

Post a Comment
Post a Comment